भारत नेपाल में चल रहे साउथ एशियन गेम्स की पदक तालिका में पहले स्थान पर आ गया। उसके खाते में 77 मेडल हैं। इसमें 36 गोल्ड, 28 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। अब तक 74 पदक जीत चुका नेपाल दूसरे स्थान पर है। उसने 30 स्वर्ण, 16 रजत और 28 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी ट्वीट कर बधाई दी।
गुरुवार को भारतीय वेटलिफ्टर्स ने दो गोल्ड जीते। झिली दलाबेहरा ने 45 किलो वर्ग में जबकि स्नेहा सोरेन 49 किलो में स्वर्ण जीतने में सफल रहीं। भारत की कामयाबी में एथलीट्स का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 17 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं ताइक्वांडो में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने तीन गोल्ड समेत 6 मेडल जीते।
भारत ने टेनिस के टीम इवेंट में दो गोल्ड जीते
खो-खो में भारतीय महिला और पुरुष दोनों ही टीमें गोल्ड जीतने में कामयाब रहीं। टेनिस के टीम इवेंट में भी भारत स्वर्ण पदक जीता है। पुरुषों के फाइनल में उसने पाकिस्तान जबकि महिला वर्ग में श्रीलंका को हराया।